Google के स्वामित्व वाली अमेरिकी कंपनी Youtube दुनिया की second most visited website यानी लोगों द्वारा ऑनलाइन सबसे ज्यादा यूज़ की जाने वाली वेबसाइट है। Youtube Premium शुरूआती एक महीने के लिए पूरी तरह फ्री रहता है लेकिन बाद में 129 रुपये प्रति माह शुरूआती कीमत से इसके प्लान शुरू हो जाते हैं।
Youtube Premium के फायदों की बात करें तो इसमें Ads free videos मिलती हैं तथा इन्हें background में भी play किया जा सकता है। वहीं सबसे बड़ा फायदा यही है कि यूट्यूब प्रीमियम में videos को ऑफलाइन डाउनलोड तथा save भी किया जा सकता है।
इसके लिए -
1. अपने device में youtube.com open करें तथा YouTube Premium account में साइन-इन करें।
2. जिस वीडियो को आप डाउनलोड करना चाहते हैं उसे search करें तथा open करें।
3. Video के ठीक नीचे Download का button दिया गया होगा, इसपर टैप करें।
4. Download बटन दबाते ही Video आपके device में save होने लगेगी तथा Download पूरा होते ही आइकॉन नीचे रंग में बदल जाएगा।
5. Save की गई video को Youtube के उपरी बाईं ओर बने menu में जाकर, Download के ऑप्शन पर देखा जा सकता है।
Offline video सेव करने का तो option कंपनी ने website व app में इंटीग्रेट कर रखा है लेकिन Videos को स्थाई तौर Download करने को कोई भी आधिकारिक प्रोसेस कंपनी द्वारा नहीं लाया गया है। ऐसे में थर्ड पार्टी ऐप्स या बाहरी वेबसाइट का सहारा लेकर ही Youtube Videos को Download किया जाता है। इंटरनेट पर ऐसी Youtube Videos Download करने के ढ़ेरों option मौजूद हैं लेकिन हम यहां Savefrom.net के जरिये Videos Download करने का तरीका बताएंगे जो काफी ज्यादा चलन में है।
Youtube Videos फ्री में डाउनलोड करने का तरीका -
1. सबसे पहले अपने मोबाइल फोन या कम्प्यूटर लैपटॉप में Youtube ओपन करें और उस Videos पर जाएं जिसे Download करना है।
2. अपनी पसंदीदा Videos को Youtube में open करें और सबसे उपर दिए गए Video URL को copy करें।
3. अब अपने device में Savefrom.net open करें। डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
4. Savefrom.net के होम पेज पर ही आपको सबसे उपर सर्च बार दिखाई देगी, इसमें कॉपी किए गए यूट्यूब लिंक को पेस्ट कर दें।
5. जैसे ही URL Link past होगा, आपको video का thumbnail दिखाई दे जाएगा।
6. Video thumbnail के साथ में ही पूछा जाएगा कि किस क्वॉलिटी में video Download करनी है।
7. यहां More के बटन पर क्लिक करें, site में Download होने वाली वीडियो के size व quality की list निकल कर आएगी।
8. यहां अपने हिसाब से चुन लें कि किस size व quality में वीडियो चाहिए।
9. Download के बटन पर क्लिक करते ही वीडियो आपके मोबाइल या कंम्यूटर में Download के लिए तैयार हो जाएगी।
10. यहां चुन लें कि अपने device में किस folder में वीडियो को save करना है और Save बटन दबा दें।